हैदराबाद में वेटरिनरी डॉक्टर से रेप मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई


20 से 26 वर्ष के चारों आरोपियों ने रिमांड रिपोर्ट में बताया कि बुधवार 6.15 बजे जब पीड़िता ने स्कूटी पार्क की तो सभी आरोपी उसे देख रहे थे। इसके बाद पीड़िता टैक्सी से त्वचा विशेषज्ञ से मिलने गई। इस दौरान चारों आरोपियों मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंता केशावुलु जो पेशे से ड्राइवर और खलासी हैं ने  स्कूटी के एक टायर से हवा निकाल दी। इसके बाद चारों ने पीड़िता पर हमला करने से पहले शराब पी।

जब पीड़िता 9:15 बजे वापस लौटी तो चारों मदद के बहाने उसके पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने पीड़िता को फोन पर बात करते हुए देखा। इसके बाद उनमें से तीन पीड़िता को टोल गेट के पास एक झाड़ी में ले गए और उसका फोन बंद कर दिया। इस दौरान जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने चुप कराने के लिए उसके मुंह में शराब डाल दी।


Scroll To Top
Translate »