टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे रवि शास्त्री


रवि शास्त्री ने अन्य 5 उम्मीदवारों को पछाड़ मार ली बाजी
टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए बीसीसीआई ने जो पैमाना निर्धारित किया था उसके मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीवार को कम से कम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 टेस्ट और 50 वनडे मैचों का अनुभव होना जरूरी था। लेकिन माइक हेसन के मामले में इस नियम को नजरंदाज किया गया। हेसन ने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपनी कोचिंग में कई अहम सफलताएं दिलाईं। इस बारे में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि हेड कोच पद के लिए निर्धारित पैमाने को इसलिए नजरअंदाज किया गया क्योंकि हमने कोचिंग अनुभव को ज्यादा तरजीह दी।


Scroll To Top
Translate »