रिकार्ड 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रदेश में बीते 24 घंटो में दी गई
रिफीलर्स को 632.96, मेडिकल कालेजांे को 301.80 तथा
निजी चिकित्सालयों 77.03 मीट्रिक टन मिली ऑक्सीजन

होम आईसोलेशन के 4604 मरीजों को मिली 32.475 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बीते 24 घंटो में प्रदेश के मेडिकल कालेजो, चिकित्सा संस्थानो, निजी अस्पतालों एवं रिफीलर्स को रिकार्ड 1011.79 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति की गयी है। सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से भी 88.84 मीट्रिक टन आक्सीजन आपूर्ति की गयी है तथा होम आईसोलेशन के 4604 मरीजों को भी कुल 32.475 मीट्रिक टन आक्सीजन की अपूर्ति सिलेण्डरो के माध्यम से बीते 24 घण्टों मे की गयी है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने बीते 24 घंटे में हुई कुल 1011.79 मीट्रिक टन रिकार्ड आॅक्सीजन सप्लाई का ब्योरा देते हुए बताया कि इसमे से 632.96 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति रिफीलर्स को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गयी है। साथ ही 301.80 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के मेडिकल कालेजांे व चिकित्सा संस्थानो को तथा 77.03 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति आॅक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है।
https://rashtriyadinmaan.com
