दिल्ली| सत्ता पर काबिज़ आप पार्टी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं अभी पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की फेक डिग्री का मामला गर्माया हुआ है.
आप के और विधायकों पर फर्जी डिग्री होने का आरोप लगाया है आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और बागी नेता राजेश गर्ग ने, उनका आरोप है कि पार्टी के 12 से अधिक वर्तमान विधायकों की शैक्षिक योग्यता से जुड़ी डिग्रियां फर्जी हैं.
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ऐंटी करप्शन ब्यूरो से इनकी जांच करवानी चाहिए ताकि सारा मामला स्पष्ट हो सके.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिन प्रत्याशियों ने 2013 और इस साल का विधानसभा चुनाव लड़ा है, उनके द्वारा चुनाव आयोग में दाखिल दस्तावेजों की ही जांच करवा ली जाए,तो कई विधायकों की हकीकत स्पष्ट हो जाएगी.
इन दोनों चुनावों में विधायकों ने अलग-अलग शैक्षिक डिग्रियां जमा करवाई हैं. गर्ग ने दावा किया कि उन्होंने आप विधायक विशेष रवि की डिग्री की जांच करवा ली है, जो फर्जी हैं. इस बारे में वह शीघ्र दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करने जा रहे हैं.
बागी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कई आप विधायकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन चुनाव आयोग में उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इनकी भी जांच करवानी चाहिए ताकि लोगों को पार्टी के जनप्रतिनिधियों की हकीकत पता चल सके.
सूत्रों के मुताबिक राजेश गर्ग ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को लेकर कुछ इस तरह का ख़ुलासा किया था. उन्होंने कहा कि मामले में पार्टी विधायक के एक हलफनामे को देखा जा सकता है. जिसमें उनके द्वारा बीकॉम और फिर बीए करने की जानकारी दी गई है.
नेताओं के हलफनामे वर्ष 2013 के साथ वर्ष 2015 में चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं. यदि इनमें सत्यता सामने आती है तो आप विधायकों की मुश्किल बढ़ने का अंदेशा है. इस मामले में कहा गया है कि एक विधायक द्वारा बीकाम के साथ 2015 में बीए किया जा रहा है. जबकि एक जैसी दो डिग्रियों को एक ही वर्ष में नहीं किया जा सकता है.
दूसरी ओर करोल बाग से पार्टी के एक विधायक द्वारा वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओपन स्कूल से 10 वीं की गई.
जबकि विधायक द्वारा उत्तरप्रदेश शिक्षा बोर्ड से 12 वीं उत्तीर्ण किए जाने की जानकारी भी दी गई है.
यही नहीं यह भी कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 2008 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से कामर्स में स्नातक उपाधि प्राप्त की मगर जिस तरह की जानकारी दी गई है उसमें यह बताया गया है कि वे इग्नू से कला संकाय में स्नातक की उपाधि भी कर रहे हैं.
https://rashtriyadinmaan.com
