मंद बुद्धि के बच्चों से मिली अपर्णा


 

unnamed (2)लखनऊ। सामाजिक संस्था ‘बी -अवेयर’ फाउंडेशन की संरक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अपर्णा यादव ने आज राजधानी लखनऊ में मॉडल हाउस हुसैनगंज स्थित ‘पायसम वोकेशनल ट्रेनिग सेंटर’ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अशक्त एवं मंद बुद्धि के बच्चों से मुलाकात की। उन बच्चों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों का अवलोकन किया तथा वहां के संरक्षक एवं डॉक्टर से उन बच्चों के क्रियाकलापों के बारे में जाना। इनके बेहतरी के लिए और क्या किया जा सकता है इस विषय पर संस्था के लोगों के साथ लगभग एक घंटे तक गहन चर्चा कीं।

      बच्चों की कार्यकुशलता और उनकी कारीगरी को देखकर श्रीमती यादव मंत्रमुग्ध हो गयी। उन्होंने कहा कि वाकई में मेहनत और लगन से अनवरत प्रयास किया जाय तो कुछ भी संभव है। इन बच्चों की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। इनकी कारीगरी में इनका उज्जवल भविष्य छिपा हुआ है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना करती हूँ, तथा इनके बेहतरी के लिए हर सम्भव प्रयास करुँगी। उन्होंने उक्त संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था नेक काम कर रही है और मुझे उम्मीद है की आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी।
     गौरतलब है कि ‘पायसम वोकेशनल ट्रेनिग सेंटर’ व्दारा पिछले लगभग आठ सालों से अशक्त एवं मंद बुद्धि के बच्चों को दैनिक क्रियाकलापों, फोटोकॉपी, कंप्यूटर, कताई-बुनाई, सजावट, खाद्य सामग्री आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके पीछे संस्था का उदेश्य ऐसे बच्चों को स्ववलम्बी बनाना है।

Scroll To Top
Translate »