यूपीसीडा की सूरजपुर साइट में मिग्शन ग्रीन मैन्शन के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन




लखनऊ । ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा की सूरजपुर एरिया के साइट सी में स्थित मिग्शन ग्रीन मैन्शन के निवासी बिल्डर और यूपीसीडा के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं ।
निवासियों का कहना है कि छ साल से अधिक का समय बीत चुका है पर लेकिन उनको मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं मिली है। कुछ की रजिस्ट्री भी नहीं कर रहा है बिल्डर ।

इस बारे में सूरजपुर के आर एम अनिल शर्मा ने बताया कि मामला शासन को भेजा गया है , वहां से जैसा आदेश मिलेगा उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि बिल्डर ने एफ ए आर बढ़ा कर बना लिया है ।

वहीं निवासियों का कहना है कि पूरा पैसा देने के बाद भी सारी सुविधाएं ना मिलने से वह ठगा सा महसूस कर रहे हैं । यूपीसीडा के अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ।


Scroll To Top
Translate »