
लखनऊ| विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में किया गया जहां यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली जबकि पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, संजीव कुमार, संगीता बलवंत बिंद, दिनेश खटिक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
– इसके साथ ही योगी कैबिनेट में सात नए मंत्री शामिल हो गए हैं।
– आगरा के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
– दिनेश खटिक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
– संजीव कुमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
– गाजीपुर के सदर सीट से विधायक संगीता बलवंत बिंदू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
– यूपी के बलरामपुर से विधायक पलटू राम ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
– बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक छत्रपाल गंगवार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
– जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
https://rashtriyadinmaan.com
