
लखनऊ: लखनऊ के डालीबाग इलाके में बहुखंडी मंत्री आवास के सामने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे रईसजादों ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से 12 लोगों को कुचल दिया। इसमें चार लोग की मौत हो गई। साथ ही आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, रैन बसेरे में 80 से अधिक मजदूर थे।
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आशोक कुमार रावत का पुत्र आयुष और लखनऊ के एक उद्योगपति का बेटा अपने तीन और साथियों के साथ आई-20 गाड़ी से गोमती नगर जा रहे थे। इस बीच नशेे में दूत होने के कारण वे अपना बैलेंस खो बैठे और विधायक निवास के सामने बने रैन बसेरे में सो रहे लोगों पर चढ़ा दिया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और रईसजादों को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया।
https://rashtriyadinmaan.com
