रालोद 5 दिसम्बर को जंतर-मंतर पर करेगा प्रदर्शन


unnamed

लखनऊ,। राष्ट्रीय लोकदल आगामी 5 दिसम्बर को देश की राजधानी नई दिल्ली में जन्तर मन्तर पर देश के किसानों की कर्जमाफी तथा कृषि बजट बढ़ाने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अजित सिंह और राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चैधरी के आवाह्न पर होने वाले इस प्रदर्शन में पूरे देश के लाखों किसान प्रदर्शन कर नोटबंदी के कारण आ रही दिक्कतों और किसानों के सारे कर्जे माफ करने की मांग करेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे ने आज लखनऊ में कहा कि नोटबंदी के कारण किसान की हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है किसान एक तरफ अपना धान औने पौने दामों में बाजार में बेचने को मजबूर है और दूसरी तरफ रबी की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहा है उसे खाद और बीज खरीदने के लिए दिनभर बैंक की लाइन में लगने के बाद भी पैसे न मिलने से हताशा और निराशा ही हाथ लग रही है। किसान खाद और बीज की व्यवस्था करने के लिए अपने घर के जेवरात तथा खेती तक गिरवी रखने को मजबूर हो रहे हैं पैसा न होने के कारण किसान अपनी सिचाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे खेत सूखने लगे हैं लेकिन सरकार गूंगी और बहरी बनकर बैठी है और किसानों को भगवान के भरोसे छोड दिया है। उन्होंने कहा कि 5 दिसम्बर को दिल्ली के जन्तर मंतर पर पूरे देश के किसान अपने हक की लड़ाई के लिए एकत्रित होंगे।


Scroll To Top
Translate »