
लखनऊ : यूपी और दिल्ली के अफसरों की दलाली करने वाले दलाल रोहित सहाय के कारनामों का काला चिटठा इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB ) ने खंगालना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि नवनीत सहगल के उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( UPEIDA ) के सीईओ रहते हुए आगरा एक्सप्रेसवे योजना का कार्य किन कंपनियों को दिया गया. इसके साथ ये कंपनियां कहां -कहां की थीं. यही नहीं रोहित के इन कंपनियों से क्या रिश्ते हैं. इन सबकी पड़ताल IB ने शुरू कर दी है.
इस पड़ताल के साथ ही IB रोहित के पिछले 5 सालों की कॉल डिटेल भी जुटा रही है, ताकि इस बात का पता चल सके की रोहित की किस -किस अफसर से बात कब और कहां की गयी. सूत्रों के मुताबिक IB की शुरू हुई जांच में दिल्ली के सचिवालय और मंत्रालय के भी कुछ बड़े अफसरों से गहरे संबंध हैं. बताया जाता है कि यूपी के आईएएस अफसर नवनीत सहगल के साथ – साथ वह दिल्ली के कुछ बड़े आईएएस अफसरों के लिए भी दलाली करता है. जांच में तकरीबन एक दर्जन अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं. बताया जाता है कि यूपी से इस मामले के तार जुड़े होने के कारण दिल्ली सरकार के गृहमंत्रालय को भेजी गयी राज्य इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में इस बात का साफ जिक्र है कि रोहित सहगल के लिए दलाली कर रहे थे. यही नहीं राज्य की गुप्तचर एजेंसी ने अपनी ये रिपोर्ट सीएम योगी को भी भेजी है.
सूत्रों के मुताबिक पीएमओ कार्यालय के निर्देश पर शुरू हुई इस जांच में IB की टीम ने रोहित सहाय के बारे में इस बात का भी पता लगाने में जुटी हुई हैं कि पिछले तीन सालों में रोहित कितनी बार देश से बाहर गया और कौन-कौन से देश गया. इसके अलावा वह किस होटल में ठहरा. उसका भुगतान किसने किया. यही नहीं रोहित कितने सिम कार्ड यूज़ करता है और कितने उसके पास एटीएम कार्ड हैं. इस बात का ब्योरा जुटाने के साथ IB रोहित के बैंक खातों का भी पता लगाने में जुटी हुई है, और तो और रोहित के क्रेडिट और डेविड खातों के नंबर का ब्योरा जुटाने में जुटी हुई है.
सूत्रों के मुताबिक यूपी के आईएएस अफसर नवनीत सहगल के दलाल रोहित सहाय की शुरू हुई जांच के शुरूआती दौर में ही दिल्ली के कई बड़े अफसरों का नाम सामने आने के बाद ये मामला और भी संगीन हो गया है. बताया जाता है यूपी से लेकर देश की राजधानी दिल्ली के अफसरों तक इस बड़े दलाल की पैठ का भी माध्यम IB पता कर रही है. IB ने अपनी पड़ताल शुरू करते हुए रोहित के दस्तावेज खंगालने के साथ-साथ उससे रिश्ता रखने वाले अफसरों पर भी नजर गढ़ा दी है. दरअसल IB की जांच में दिल्ली सरकार के अफसरों का नाम आने के बाद अब जांच टीम इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि रोहित किन-किन अफसरों के लिए दलाली करता था. बहरहाल यूपी के बड़े आईएएस अफसर सहगल से रोहित के प्रगाढ़ संबंध होने का खुलासा होने के बाद लखनऊ से लेकर देश की दिल्ली तक ये किस्सा पीएमओ कार्यालय में पीएम मोदी के ताकतवर मंत्री से आईएएस नवनीत सहगल का हाथ मिलाते हुए फोटो पहुंच जाने के बाद और संगीन हो गया है.
https://rashtriyadinmaan.com
