
दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने रेयान मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र व हरियाणा सरकार से मामले पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए सरकारों से तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी नोटिस जारी की है।इसके बाद वरुण ठाकुर ने कहा है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उनके मुताबिक उन्हें हरियाणा सरकार का भी सकारात्मक रवैया दिखाई दे रहा है।
इससे पहले प्रद्मुम्न ठाकुर के पिता वरुण ठाकुर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका डाली थी। साथ ही उन्होंने कोर्ट से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दुहाई लगाई थी।
उनके इस कदम के बाद ऐसी चर्चाएं होने लगी हैं कि क्या उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
हालांकि इस मामले में वरुण ने अभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन यह सवाल उठता है कि आखिर उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट से अपनी जान की रक्षा करने की दुहाई क्यों लगानी पड़ी।
गौरतलब है कि वरुण लगातार अपने बेटे की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट याचिका भी डाली थी। जिसे कोर्ट तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मामले पर सुनवाई शुरू कर दी है।
https://rashtriyadinmaan.com
