लखनऊ| सांसद एवं समाजवादी नेता श्रीमती डिम्पल यादव ने आज लखनऊ जनपद के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री अनुराग यादव के पक्ष में मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का विकास किया है जबकि भाजपा नेता सिर्फ बाते करते है और जनता को बहकाते है। समाजवादी सरकार फिर बनेगी तो विकास में और तेजी आयेगी।
श्रीमती डिम्पल यादव यहां पराग चैराहे पर आयोजित सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि पांच सालों में उत्तर प्रदेश में विकास के रिकार्ड काम हुए है। इससे उत्तर प्रदेश का नाम बढ़ा हैं इससे खीझे भाजपा और बसपा के नेता साजिशन प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रहे है। जनता इन्हें जवाब देगी। अपनी संभावित हार को देखकर विपक्षी दलों में बौखलाहट है।
श्रीमती यादव ने कहा कि उ0प्र0 में चार -पांच मुख्यमंत्री होने की बात कही जाती थी। कहने वालों के पास जबकि एक भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। हमें बदनाम किया जाता है। बिहार को भी बीमारू बताते थे। यहां कानून व्यवस्था का व्यर्थ का मुद्दा बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने छात्रो को लैपटाप दिया, विद्याधन दिया, अब स्मार्टफोन देंगे। सरोजनीनगर में मेट्रो रेल शुरू हुई, एक्सप्रेस-वे भी यहां से गुजरता है। हमने जो एक्सप्रेस-वे बनाया उस पर लड़ाकू हवाई जहाज भी उतर सकते है। श्रीमती डिम्पल यादव ने भाजपा-बसपा पर तीखे तंज करते हुए कहा कि उन्हें विकास करने की नहीं, उसमें रोड़े अटकाने की आदत है।
सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि नोटबंदी से किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। उ0प्र0 के विकास के आगे गुजरात माडल फेल है। गुजरात-अहमदाबाद में अभी तक मेट्रो नहीं है। समाजवादी प्रत्याशी श्री अनुराग यादव ने भी मतदाताओं से क्षेत्र के विकास का वादा करते हुए साइकिल बटन दबाकर मतदान की अपील की।
सभा का संचालन श्री सुनील यादव ‘साजन‘ ने किया। इसमें कांग्रेस नेता गौरव चौधरी भी उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
