लखनऊ,। समस्त नगर निगम परिवार के सुख व शांति के लिए बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लालबाग स्थित पुस्तकालय हाल में स्थापित माँ सरस्वती की मूर्ति की पूजा आराधना की गयी जिसमे मुख्य रूप से नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा ,नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा गोमती प्रसाद द्विवेदी ,कैसर रजा,ओमप्रकाश उपे्रती, विजय लक्ष्मी, मिर्जा इरशाद, सत्येन्द्र कुमार, मोहम्मद शोएब,मो.जमा, शमी अखलाख, हेमन्त कुमार, रूप कुमार,ने पूजा को संपन्न कराया माँ की आराधना में नगर निगम लखनऊ के कर्मचारी और साथी उपस्थित रहे।
इस दौरान अपने सम्बोधन में कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा ने कहा कि बुद्धि की देवी माॅ सरस्वती का स्थान सर्वोपरि है। इनकी आर्शीवाद के बिना धनवान से धनवान आदमी गरीब कहलाता है। बसंत पचंमी का दिन इनकी की आराधना का दिन है। उन्होंने कहा कि बसंत पचंमी कई मायनों में कई सुखद अनुमति लाने की शुरूआत है। संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी से ऋतुओं के राजा वसंत का आरंभ हो जाता है। यह दिन नवीन ऋतु के आगमन का सूचक है। इसीलिए इसे ऋतुराज वसंत के आगमन का प्रथम दिन माना जाता है। साथ ही यह मां सरस्वती की जयंती का दिन है।इस दिन से प्रकृति के सौंदर्य में निखार दिखने लगता है। वृक्षों के पुराने पत्ते झघ् जाते हैं और उनमें नए-नए गुलाबी रंग के पल्लव मन को मुग्ध करते हैं। इस दिन को बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना के रूप में मनाया जाता है।
https://rashtriyadinmaan.com
