कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने थामा बीजेपी का दामन


 

rita-bahuguna-bjp-amit-shah_650x400_81476959130

नई दिल्ली: अगले साल होनेवाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लखनऊ कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया हैं। बीजेपी में औपचारिक रूप से आने की घोषणा करते समय रीता के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। रीता ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया मैंने हालांकि यह आसान नहीं था।

रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को देश की सेना के साथ-साथ मोदी सरकार की भी उपलब्धि बताया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की निंदा की और कहा कि सेना के इस कार्य को लेकर खून की दलाली जैसा बयान ठीक नहीं है। रीता ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस को सही दिशा नहीं दे पाए। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में फैसले लेने की हिम्मत है। रीता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद से लड़ने का बीड़ा उठाया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार और सेना का साथ देने के बजाय आलोचना करने लगी।

इस मौके पर रीता बहुगुणा ने कहा कि मैं आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। लंबे अरसे के बाद सोच-समझकर मैंने यह फैसला किया । करीब 24 वर्ष मैंने कांग्रेस में गुजारे बीच में कुछ समय जरूर एसपी में रही। बीजेपी में आने का फैसला मैंने काफी सोच-समझकर लिया है। मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के पास थी, जब तक सब ठीक था। राहुल गांधी के हाथ में कमान आने के बाद पार्टी आगे नहीं बढ़ पा रही है।


Scroll To Top
Translate »