
लखनऊ,। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक होटल को जुआरियों ने अड्डा बना रखा था। बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर तीन व्यापारियों को धर दबोचा। पुलिस ने व्यापारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 89 हजार 350 रुपये बरामद किये हैं। पकड़े गए व्यापारी टाइल्स और प्रॉपर्टी का बड़े प्रतिष्ठान चलते है। पुलिस ने तीनों व्यापारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस होटल में रेड डाल चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल वैभव इन में बीती रात बड़े पैमाने पर चल रहे जुआघर चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मार्बल और टाइल्स के तीन बड़े व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम आनंद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार और दिलीप अग्रवाल बताया है।
पुलिस की गिरफ्त में आये बता दें कि पुलिस इससे पहले भी रेव पार्टी की सूचना पर इसी होटल पर छापेमारी कर चुकी है। जिसके बाद अब यहां से जुआघर चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर तीन व्यापारियों को गिरफ्तार किया।
https://rashtriyadinmaan.com
