लखनऊ,| वरिष्ठ पत्रकार के डी शुक्ल की आज पीजीआई में इलाज के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने विधानभवन के प्रेस रूम में शोक सभा कर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। समिति ने सरकार से शोकसंतप्त परिवार को बीस लाख आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार के डी शुक्ल लम्बे समय से आज अखबार से जुड़े रहे। वे राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकार थे। पिछले कुछ दिनों से बीमारी के कारण उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। विधानसभा के प्रेम रूम में दो मिनट का मौन रख कर मान्यता समिति ने मृतात्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही समिति ने सरकार से उनके परिजनों को बीस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग की है।
शोक सभा में समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र के अलावा सचिव नीरज श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास्तव,संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव व सदस्य मुदित माथुर,दीपक गिडवानी,काशी यादव,फैसल फरीद,अभिषेक रंजन,काजिम रजा,जुबैर अहमद तथा आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com

