भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


index
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज पूर्व विधान परिषद सदस्य तथा पूर्व सभापति वित्तीय व प्रशासकीय विलम्ब समिति श्री राजकुमार अग्रवाल एवं समाजवादी पार्टी के कुंवर अरूण वीर सिंह पूर्व विधायक बहराइच एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर श्री राजकुमार अग्रवाल एवं अरूण वीर सिंह के साथ नवर्निवाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती रामरती, निवास अग्रवाल पूर्व चैयरमैन कछौना, अशोक अग्रवाल ब्लाक प्रमुख कछौना, रतन लाल, श्रीपाल सिंह, उतम सिंह, ओपी मिश्र, विपिन कनौजिया, कौशल किशोर, शिवपाल, अमित सिंह, सुरेश कुमार द्विवेदी, राजेन्द्र कुमार गांधी, गौतम कनौजिया, इन्द्रजीत, बृजेश कुमार, कमलस कुमार, सूर्यपाल सिंह, रवीश कुमार सिंह, अशोक सिंह, शिवदयाल, निखिल कुमार सहित 23 प्रमुख जनप्रतिनिधियों अनेक ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्यों तथा 500 से अधिक समाज के प्रमुख सक्रिय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ गाजीपुर जनपद में श्री प्रदीप सिंह तथा आजमगढ़ जनपद से श्री अरूण सिह ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा परिवार में आए सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की नीतियों को गांव-गांव गली-गली ले जायेंगे और नेतृत्व का बल प्रदान करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में मिश्रिख से सांसद अंजूबाला, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, महेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने विधान परिषद सदस्य श्री अरूणवीर सिंह  बहराइच विधान परिषद सीट चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।

Scroll To Top
Translate »