
वहीं महाराष्ट्र मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिय गया है। उधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वी राज चव्हाण ने यह भी कहा कि पहले अजित पवार के साथ जाकर भाजपा का समर्थन करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों ने भी लिखित हलफनामा दिया है कि वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनने वाली कांग्रेस-शिवसेना-राकांपा सरकार का समर्थन करते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, महाराष्ट्र में एक नाजायज सरकार और नाजायज मुख्यमंत्री बने हुए है। हम चाहते हैं कि 24 घंटे के अंदर बहुमत साबित करने के लिए कहा जाए जैसा कि कर्नाटक और उत्तराखंड में हुआ था।
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले होटल हयात पहुंचे। सभी एनसीपी विधायकों को शाम 6:30 बजे तक आने को कहा गया।
https://rashtriyadinmaan.com
