महाराष्ट्र में 20 साल बाद शिवसेना का राज ,गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे


ठाकरे के बाद कांग्रेस के नितिन राउत और बाला साहेब थोराट, एनसीपी के छगन भुजबल, महाराष्ट्र में विधान परिषद के सदस्य सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के सीएम व वरिष्ठ नेता पहुंचे। समारोह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी पहुंचे। यहां तमिलनाडु से डीएमके चीफ एमके स्टालिन और डीएमके नेता टी आर बालू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल यहां पहुंचे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी यहां नजर आए, उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पुत्र अनंत अंबानी के साथ पहुंचे।


Scroll To Top
Translate »