इससे पूर्व यूपीडा में मुख्य अभियंता के पद पर भी कार्य कर चुके है..
एन.एच.ए.आइ. में भी 05 वर्षाें तक कार्य करने का है अनुभव..

लखनऊ | लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लू.डी.) में कार्यरत श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता ने 38 वर्षों तक लोक निर्माण विभाग की उत्कृष्ट सेवा की है।
इससे पूर्व श्री गुप्ता ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में 03 वर्षों तक डेप्यूटेशन पर अपनी सेवा प्रदान की। यूपीडा में वे मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत थे। इन्हीं के निरीक्षण मंे यूपीडा द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को तीव्र गति प्रदान की गयी थी। इसके अतिरिक्त श्री गुप्ता जी डेप्यूटेशन पर एन.एच.ए.आइ. में भी 05 वर्षाें तक प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पी.डी.) के पद पर रहकर अपनी सेवा प्रदान की। इस पद पर रहते हुए उन्होंने एन.सी.आर. क्षेत्र के आस-पास में सभी संचालित परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया।
लोक निर्माण विभाग में श्री मनोज गुप्ता छवि एक अत्यंत कर्मठ और इमानदार अधिकारियों की है। इसलिए आज उन्हें लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लू.डी.) में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
