
लखनऊ,। केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में परिवर्तन यात्रा को लेकर वार्ता की। मालूम हो कि लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज में रोजगार मेला चल रहा है। जहां हजारों की संख्या में युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री ने रोजगार मेले में शिरकत की। जिसके बाद प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने रोजगार मेले की जानकारी दी। राजवी प्रताप रूडी ने कहा कि कौशल विकास मंत्रालाय देश का सबसे नया मंत्रालाय है। अभी इस मंत्रालय को सिर्फ दो साल पूरे हुए हैं। कम समय में ही मंत्रालय ने राज्य सरकारों को केन्द्र से जोड़ने का प्रयास किया है।
पीएम के इस नए मंत्रालय की घोषणा के बाद 24 मंत्रालय कौशल विकास के लिए काम कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत बंद के ऐलान के बाद भी कल 11 हजार बच्चों ने रोजगार मेले में शिरकत की। वहीं, आज 10000 बच्चों ने सहभागिता की। उन्होंने बताया कि अबतक 825 बच्चों की नियुक्ति की जा चुकी है। लखनऊ में रोजगार मेले के माध्यम से करीब 18 से 20 हजार युवकों को रोजगार मिलेगा। यहां दिव्यांगों को भी नियुक्ति पत्र बांटे गए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय करीब 1 लाख नौजवाल लड़के-लड़कियों को रोजगार दिलाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
