अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन विचारों का संगम है। यह गरीबों की ताकत बनकर उभरा है। आज प्रदेश व देश के हालात बहुत खराब हैं। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट है, किसान बदहाल है और व्यापारी अपने भविष्य को लेकर आशंकित है। अब इस महागठबंधन के कारण इतना तो तय हो गया है कि आने वाले चुनाव के बाद देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।
अखिलेश ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद पाकिस्तान के ऊपर हुई एयर स्ट्राइक को लेकर सेना की बहादुरी पर किसी को संदेह नहीं है लेकिन देश सच्चाई जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि फौज का सम्मान कौन नहीं करता है? मैं खुद मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं, मेरे कई मित्र और रिश्तेदार सेना में जिम्मेदार पदों पर हैं। यह जिम्मेदारी सरकार की बनती है कि वह सच्चाई देश के सामने लाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राफेल विमान होने पर कुछ और परिणाम आने की बात कह रहे हैं, ऐसे में यह सवाल भी तो बनता है कि मिग -21 की जगह मिराज 2000 व सुखोई विमानों ने पाकिस्तानी विमानों का पीछा किया होता तो परिणाम अलग होता।
https://rashtriyadinmaan.com

