योगी सरकार ने बलिया के 3 शहीद जवानों की पत्नियों को दी सरकारी नौकरी


lucknow |  बलिया के   सेना और अर्धसैनिक बलों के विगत दिनों शहीद हुए तीन जवानों की पत्नियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी दे दी।बलिया जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने सोमवार को बांसडीह तहसील क्षेत्र के विद्याभवन नारायनपुर गांव में रहने वाले शहीद बृजेन्द्र बहादुर सिंह की पत्नी सुष्मिता सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।

खंगारौत ने बताया कि बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के टंगुनिया निवासी शहीद राम प्रवेश यादव की पत्नी चिन्ता देवी और बलिया सदर तहसील क्षेत्र के उसरौली फिरोजपुर निवासी शहीद मनोज सिंह की पत्नी सुमन सिंह को भी नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों कृषि विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर अपनी सेवाएं देंगीं।


Scroll To Top
Translate »