सपा सरकार में 9887 उद्योगो का प्रदेश से पलायन – विनीत शारदा


ggft56ty76y67t6
भाजपा  व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक व्यापारी सम्मेलन 
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद  केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल  के निर्देश पर उ0प्र0 के सभी मण्डलों में व्यापारी सम्मेलन करने का निर्देश पारित हुआ है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश व्यापी व्यापारी सम्मेलन के प्रभारी  विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि उ0प्र0 में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक व्यापारी सम्मेलन होने तय हुए है।
श्री शारदा ने कहा नोएडा, मुजफ्फरनगर, बहराइच, लखनऊ, अलीगढ़, झांसी, मिर्जापुर, वाराणसी, बांदा, मथुरा, संतकबीरनगर (बस्ती), गोरखपुर, मऊनाथ भंजन, मुरादाबाद, बरेली में व्यापारी सम्मेलन होंगे जिसमें केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय नेता सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री शारदा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार मंे चाढ़े चार वर्षो में उ0प्र0 के हालात बद से बदतर कर दिये है। उ0प्र0 में सबसे ज्यादा व्यापारियों का शोषण हो रहा है। इन साढ़े चार वर्षो में सपा की सरकार में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, चैथवसूली, अपहरण की घटनाओं से उ0प्र0 त्रस्त हो गया है।
श्री शारदा ने कहा कि उ0प्र0 में पिछले साढ़े चार वर्षो में सपा की सरकार में 9887 उद्योग उ0प्र0 से पलायन कर गये, 14723 लूट-डकैती की घटनाएं, 12772 बहन-बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं, 13988 चैथवसूली और रंगदारी की घटनाएं, 8942 अपहरण की घटनाएं, 11432 हत्याएं, 28948 हिन्दू बहन बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं, 39725 चोरी की घटनाएं, 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हमले यह साबित करती है उ0प्र0 में जंगलराज कायम हो चुका है। जनता इस जंगलराज से छुटकारा चाहती है।
श्री शारदा ने कहा कि पिता-पुत्र की कलई जनता के सामने खुल गई है। उ0प्र0 में सपा में मुगलो के शासन को भी मात कर दिया है। पिता ने जैसा बोया था बेटे ने में ब्याज के साथ पिता-चाचा को वापसी दिया। इससे उ0प्र0 का व्यापारी, जनमानस अपने आपको ठगा महसूस रहा है। उ0प्र0 में बसपा हो चाहे सपा हो सबका सूपड़ा साफ होगा। श्री शारदा ने कहा कि पौने तीन वर्ष के श्री नरेन्द्र मोदी  के विकास के काम और नोटबंदी के द्वारा कालेधन पर हाईस्पीड बेक्र लगाने से भ्रष्टाचारियों में भय का वातावरण छा गया है। उ0प्र0 के जनमानस के साथ-साथ व्यापारी पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के साथ है। व्यापारी जानता है कि व्यापरियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वो सिर्फ भाजपा ही है। आगामी व्यापारी सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन होंगे।

Scroll To Top
Translate »