सपा कार्यालय के बाहर पति पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, ट्रॉमा में एडमिट


 

suicide-hang-546b8527557c9_exlst

लखनऊ। गौतमपल्ली थानाक्षेत्र स्थित सपा पार्टी के कार्यालय के बहार पति-पत्नी ने  जहरीला पदार्थ खा लिया इससे वहां हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा में एडमिट कराया है जहां उनकीहालत नाजुक बनी हुयी है।

जानकारी के मुताबिक, ऐटा जिले के काशगंज आये राजेश कुमार(45), उनकी पत्नी नीरू (40) ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बहार शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों वहां तड़पने लगे उनकी हालत देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा में एडमिट कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। थानाप्रभारी गौतमपल्ली सुरेंद्र कटियार ने घटना नकारते हुए बताया दोनों की बीमारी के चलते ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है मामले की पड़ताल की जा रही है।


Scroll To Top
Translate »