लोकायुक्त का शपथ ग्रहण टला, 4 जनवरी को होगी SC में सुनवाई


 

lokayukt-1450529648

लखनऊ. यूपी के नए लोकायुक्त जस्टिस वीरेंद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह टल गया है। मामले में चार जनवरी को अगली सुनवाई होगी। वकील सच्चिदानंद उर्फ सच्चे गुप्ता की याचिका पर शनिवार शाम सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके साथ ही लखनऊ राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां रोक दी गई हैं। रविवार को उनका शपथग्रहण होना था, जिसके लिए राज्यपाल राम नाईक ने भी सहमति दे चुके थे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के लिए जस्टिस वीरेंद्र सिंह को नया लोकायुक्त नियुक्त किया था।

बता दें कि लोकायुक्त का नाम घोषित होते ही हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकायुक्त की नियुक्ति पर ऐतराज जताया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यूपी के राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनकी सहमति के बिना रिटायर्ड जस्टिस वीरेंद्र सिंह को यूपी का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई चार जुलाई 2016 को होगी।

रिटायर्ड जस्टिस वीरेंद्र सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर जज हैं। उन्होंने 2009 से 2011 के बीच हाईकोर्ट में जज की भूमिका मेें थे। वे 1977 बैच के पीसीएस-जे हैं। गौरतलब है कि तय समय तक लोकायुक्त का चयन होने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह को यूपी का नया लोकायुक्त घोषित किया था।


Scroll To Top
Translate »