
लखनऊ,। समाजवादी पार्टी के रजत जयन्ती समारोह के लिये मंच बनकर तैयार हो गया है। जनेश्वर मिश्र पार्क को समारोह के लिये सजाया जा रहा है और एक दिन पहले ही सुरक्षा के दृष्टिगत भारी सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गये है।
शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में लगे तिरंगा झंडा के सामने समाजवादी पार्टी के रजत जयन्ती समारोह का मंच बनाया गया है। भव्य मंच की ऊंचाई 08 फुट है और मंच की चैड़ाई 13 मीटर और लम्बाई 09 मीटर के करीब है। मंच को सामने से देखने पर आगे की ओर एक चलती हुई साइकिल लगायी गयी है, जिसके पहिये विद्युत के माध्यम गोलाई में घुमते है। पूरा जनेश्वर मिश्र पार्क समाजवादी रंग में नजर आ रहा है।
मंच के समाने बैरेकेटिंग लगायी गयी है और इसके बाद मीडिया मंच है। जिसके पीछे वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था है और सोफा पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और विशेष अतिथियों की। इसके बाद सामने लगी करीब एक हजार कुर्सियों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य लोगों की बैठने की व्यवस्था की गयी है। मंच के दाये ओर पार्क में भी सैकड़ों कुर्सियां लगायी गयी है, जहां भीड़ बढ़ने पर लोग बैठ सकेंगे।
रजत जयन्ती समारोह के अवसर पर बने मंच के बगल में ही एक मंच और बनाया गया है। बगल में बनाये गये मंच पर संगीत गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के शुरू होने से पहले यह कार्यक्रम होगा।
सपा के रजत जयन्ती समारोह से पहले निकली रैली
समाजवादी पार्टी के महानगर के युवा कार्यकर्ताओं, युवजन सभा की महानगर इकाई और अखिलेश यादव फैन्स क्लब के सदस्यों ने रजत जयन्ती समारोह से पहले परिवर्तन चैक से जनेश्वर मिश्र पार्क तक एक वाहन रैली निकाली। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा इंतजाम परखा
समाजवादी पार्टी के रजत जयन्ती समारोह के लिये जनरेश्वर मिश्र पार्क में मंच व पंडाल तैयार हो गया है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने कार्यक्रम स्थल का सुरक्षा इंतजाम परखा और पुलिस महानिरीक्षक ए.सतीण गणेश सहित अन्य अधिकारियों को चैकसी बनाये रखने को कहा।
पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने कहा कि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता है और पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। सभी जवान व अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुये सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य करेंगे।
वहीं पुलिस महानिरीक्षक सतीश गणेश सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक से मिले निर्देशानुसार पार्क के भीतर आने जाने के लिये बनाये गये तीन द्वारों सहित पंडाल के भीतर के स्थल का पुनरू स्थलीय जायजा लिया गया। सुरक्षा के दृष्टि से मुख्य द्वारा एक से अंदर जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति तलाशी करते हुये ही छोड़ा जा रहा है।
पार्क के भीतर समाजवादी पार्टी के नम्बर लगे वाहनों को ही छोड़े जाने की अनुमति भी पुलिस टीम को दी गयी है। जनेश्वर मिश्र पार्क के जिस द्वार से वीवीआईपी वाहनों को जाना है, वहां से लेकर भीतर मंच के सामने तक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। वहीं मंच के पीछे एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जायेगी।समाजवादी पार्टी के प्रदेश के अलग अलग जगहों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिये निकले वाहनों की पार्किग के लिये भी यातायात पुलिस को कमान सौंपी गयी है। पार्क की पार्किंग के साथ ही सहारा तिराहे की ओर भी वाहन पार्किंग सुनिश्चित करायी जा रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
