प्रथम परिवर्तन यात्रा शुभारम्भ की तैयारियां पूर्ण – डा0 चन्द्रमोहन


unnamediiu87yu
लखनऊ|    भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में आयोजित चार परिवर्तन यात्राओं में सहारनपुर में होने वाली प्रथम परिवर्तन यात्रा उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण। पश्चिम उ0प्र0 से प्रारम्भ हो रही ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का कल फूंका जायेगा विगुल।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि सहारनपुर से प्रारम्भ होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा के उद्घाटन समारोह के लिए पूरा शहर केसरिया रंग में सराबोर हुआ। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होर्डिग, बैनर, झण्डो से सहारनपुर नगर पाट दिया है। उत्साही भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश खरोस से परिवर्तन के शंखनाद में जुटे हुए है। जनमानस में भी परिवर्तन यात्रा को लेकर गजब का उत्साह है। पूरे नगर में स्वागत द्वार भाजपाई वातावरण का आभास करा रहे हैं। आम जनमानस के अन्तकरण से सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन का भाव प्रकट हो रहा है। बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, बलात्कार की पर्याय बनी सपा-बसपाई व्यवस्था के अंत के सुखद अहसास से जनता अविभूत है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंच चुके है। प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एमएलसी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जी पहले से ही परिवर्तन यात्रा की तैयारियों का मार्गदर्शन कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी सहारनपुर जिला और महानगर के सभी नेतागण और पार्टी पदाधिकारी दिन-रात एक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी मा0 ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री एवं परिवर्तन यात्रा संयोजक डा0 महेन्द्र सिंह, सांसद हुकुम सिंह 5 नवम्बर को सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा का श्री गणेश करने के साथ ही जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Scroll To Top
Translate »