दमिश्क। किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जून 2014 में जिस आफत ने सिर उठाया था वह किसी राक्षस की तरह धीरे-धीरे दुनिया को लील लेने की कोशिश करने लगेगी। आईएसआईएस वह आतंकी संगठन बनकर सामने आया जिसने दुनिया में अपनी दहशत कायम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीरिया और ईराक को अपने कब्जे में लेने के बाद यह संगठन अब दुनिया के बाकी हिस्से के लिए खतरा बन गया है। अब यह संगठन दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध की वजह बनता जा रहा है। सीरिया में आज जो हालात हैं वह किसी भी तरह से काबू में नहीं आ रहे हैं। एक ओर अमेरिका के नेतृत्व में जहां दुनिया के 60 से ज्यादा देश आईएसआईएस के खिलाफ मोर्चा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रूस की सेनाएं आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला करने में लगी हुई हैं। वर्ल्ड वॉर टू की ही तरह अब सीरिया दुनिया के ताकतवर देशों के लिए उनकी सल्तनत कायम रखने की वजह में तब्दील हो गया है।
दुनिया के 60 से ज्यादा देश आईएसआईएस के खिलाफ इस समय दुनिया के कई बड़े देश जंग लड़ रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के साथ सऊदी अरब और तुर्की भी इसमें शामिल हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

