केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया का पथराव तथा विधायक पर हमले के खिलाफ धरना


 

11_09_2016-11-09-2016-up-7

प्रतापगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिला पर आज प्रतापगढ़ में पथराव किया गया। काफिला पर पथराव तथा अपना दल विधायक से मारपीट के विरोध में केंद्रीय मंत्री  ने धरना दिया ।

गाड़ी में धरना पर बैठी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक रहूंगी धरने पर ही बैठी रहूंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। जब मेरी गाड़ी पर पथराव तथा हमला हो सकता है तो फिर उत्तर प्रदेश में आम महिलाओं का क्या होता होगा। अनुप्रिया का आरोप है कि आज शहर में आगमन पर प्रोटोकाल के बाद भी उनको कड़ी सुरक्षा नहीं मिली।

 

मेरी पार्टी के विधायक तथा अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मारपीट का प्रयास किया गया। इस दौरान उनकी हत्या भी हो सकती थी। आज दिन में प्रतापगढ़ में रोड शो के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले पर हमला किया गया। इसके बाद विधायक आरके वर्मा रानीगंज पावर हाउस पर धरने पर बैठे हैं। धरना पर बैठे अपना दल के विधायक सपाईयों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

सपाईयों ने विधायक आरके वर्मा और अपना दल कार्यकर्ताओं को पीटा है। इसी दौरान सपाईयों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की गाड़ी पर पथराव भी किया। विधायक के काफिले पर पथराव भी किया गया। अपना दल समर्थकों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने मंत्री अनुप्रिया के साथ भी अभद्रता की।

अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ आर के वर्मा ने बताया कि सुवन्सा में केंद्रीय मंत्री की सभा के सभा के बाद वह भुपिया मऊ की ओर बढ़ रहे थे। रानीगंज बाजार पार करते ही पावर हॉउस के पास सपा नेता व बीडीसी विनोद दुबे का काफिला मिल गया।

 

सपा कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया के काफिले की दो तीन गाडिय़ों को जाने दिया। इसके बाद बाकी गाडिय़ा रोक दी। विधायक को जानकारी हुई तो वह बात करने आये। उनके साथ विनोद और उसके साथियो ने हाथापाई की। इसके विरोध में विधायक केंद्रीय मंत्री के साथ धरने पर बैठ गए।


Scroll To Top
Translate »