विद्या बालन की साड़ी पर शुरू हुई राजनीति, मच गया कोहराम


 

vidya-balan-sari-began-on-politics-there-chaos-news-in-hindi-155586

लखनऊ. बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की साड़ी ने यूपी के राजनीतिक गलियारों में कोहराम मचा रखा है. दरअसल, विद्या बालन को सूबे की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की ‘समाजवादी पेंशन योजना’ का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है. सपा सरकार की इस योजना का प्रचार करते हुए विद्या बालन ने हरे और लाल रंग की साड़ी पहन रखी है जो यह बात विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही है.

विद्या बालन की साड़ी को हथियार बनाकर सपा सरकार पर हमला बोलते हुए विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि विद्या बालन ने जो हरे और लाल रंग की साड़ी पहनी है, वह समाजवादी पार्टी का प्रतीक है. जबकि यह प्रचार सरकारी पैसे पर हो रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकारी खर्च पर सपा सरकार का प्रमोशन कर रहे हैं, यह बिलकुल गलत है.

 

अखिलेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना का ब्रांड अम्बेसडर अभिनेत्री विद्या बालन को बनाया गया. यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपनी दलील रखते हुए कहा था कि सपा सरकार ने काम तो बहुत किये हैं लेकिन प्रचार करने में वह पीछे रह गई. विद्या बालन को जनता पहचानती है इस बहाने उनकी सरकार के कामों को भी लोग जानेगें की आखिर काम किसके माध्यम से हो रहा है.

हालांकि प्रदेश सरकार ने अपने ऊपर लग रहे इन आरोपों को निराधार बताया है.  इस संबंध में कहा है कि साड़ी किसी भी रंग की कोई भी पहन सकता है. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी. सरकार समाजवादी पार्टी की है, स्कीम समाजवादी सरकार की है, तो नाम भी उसी का होना चाहिए.


Scroll To Top
Translate »