बलिया: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने के बावजूद यह पार्टी रेलवे के विकास के लिए जरूरी कदम उठाने में नाकाम रही। प्रभु ने बलिया-छपरा रेल प्रखण्ड के दोहरीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया और आरोप लगाया कि इस पार्टी की सरकारों ने रेलवे में जरूरत के हिसाब से निवेश नहीं किया। मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार को कांग्रेस से विरासत में आर्थिक कंगाली मिली लेकिन उसने अपने पहले ही बजट में रेलवे में सुधार तथा विकास के लिए क्रान्तिकारी कदम उठाए हैं।
रेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में रेल सुविधाआें के मामले में कुछ सीमित क्षेत्रों पर ही ध्यान देती थी। अब देश के हर क्षेत्र में रेल के विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। मोदी सरकार ने कांग्रेस की परम्परा को खत्म करके सुविधाआें को जनतांत्रिक स्वरूप देने पर ध्यान केन्द्रित किया है। अब भारतीय रेल जनता के करीब जा रही है। उन्होंने रेलगाडिय़ों के संचालन में वक्त की पाबंदी ना होने के लिए भी कांग्रेस सरकारों को ही जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इन सरकारों ने रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में कोई काम नहीं किया।
प्रभु ने कहा कि केन्द्र की उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास पर खास नजर है। देश का सबसे बड़ा सूबा जब आगे बढ़ेगा, तभी देश भी तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच वर्षों की योजनाआें को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। इसका सार्थक नतीजा सामने आया है। हमने जब बजट में रेलवे में साढ़े आठ लाख करोड़ रपए निवेश की बात कही तो हमारा मजाक उड़ाया गया था लेकिन हमने उसके आठ दिन के अंदर ही डेढ़ लाख करोड़ रुपए निवेश का इंतजाम कर लिया।
https://rashtriyadinmaan.com

