जम्मू; कटरा से वैष्णों यात्रा के दौरान हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सबसे दर्दनाक पहलू सामने आया है। हादसे में मरने वाला एक जोड़ा ऐसा था जिसका विवाह केवल पांच दिन पहले अर्थात 18 नवंबर को ही हुआ था। मां वैष्णों के दर्शन कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने का सपना दिल में संजोए अर्जुन चिब और वंदना चिब की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अर्जुन इंडियन भारतीय वायुसेना का जवान था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही पूरे कटरा में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि वैष्णोदेवी तीर्थस्थल कटरा में श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक हेलीकाप्टर के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट समेत सभी सात सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पायलट समेत दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। जम्मू पुलिस के आईजी ने बताया कि मृतकों में पायलट के अलावा तीन लोग दिल्ली के तथा तीन जम्मू के निवासी थे। सूत्रों के अनुसार हेलीकाप्टर के बाज से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के गर्वनर ने हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए मुआवजे और इंश्योरेंस कवर देने का ऐलान किया है। गवर्नर ही माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

