तंजानियाई छात्रा का आरोप- भीड़ ने फूंकी कारें, मेरे कपड़े फाड़े, नग्नत चलने को किया मजबूर


bengaluru

उत्तरी बेंगलुरु में एक सूडानी छात्र के दंपत्ती को टक्कर मारने के बाद भीड़ ने दो कारों में आग लगा दी थी। इस इलाके में काफी संख्या में अफ्रीकी छात्र रहते हैं।
बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ द्वारा तंजानिया की छात्रा के कपड़े उतारे जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट में लिखाई है। घटना उत्त़री बेंगलुरु के गणपतिनगर की है। रविवार को सूडान के छात्र ने कार से एक दंपत्ती् को टक्कघर मार दी थी। इसमें सबीन ताज नाम की महिला की मौत हो गई थी जबकि उसके पति सनुल्ला ह घायल हो गया। इसके बाद भीड़ ने जिस कार में लड़की जा रही थी उसे और सूडानी लड़के की कार को आग लगा दी। सूडानी लड़के पर आरोप है कि वह शराब पीकर खतरनाक तरीके से कार चला रहा था।
पुलिस ने सूडानी छात्र मोहम्मथद अहद को कार दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया। वहीं कारों को जलाने के मामले में भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया। तंजानियाई छात्रा ने बुधवार को पुलिस में कपड़े उतारे जाने की शिकायत की।
तंजानियाई छात्रा ने अफ्रीकन छात्रों की एसोसिएशन को सूचना दी थी कि दुर्घटना के बाद भीड़ ने उसके कपड़े उतार दिए। साथ ही नग्न ही लोगों के सामने चलने को मजबूर किया। उसने आराेप लगाया कि इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा के कपड़े उतारे जाने की किसी चश्मादीद ने पुष्टि नहीं की है।


Scroll To Top
Translate »