
lucknow |देश की मशहूर साइकिल कंपनी एटलस ने अपना सबसे बड़ा कारखाना बंद कर दिया है। इस कारण एक हजार से अधिक मजदूरों का भविष्य अधर में लटक गया है और वे संकट में आ गए हैं। कंपनी ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कारखाने को बंद करने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि उनके पास अब पैसा नहीं बचा है और कारखाना चलाने में वो असमर्थ हैं। आपको बता दें कि भारत की एक मशहूर साइकिल कंपनी बंद होने के मुहाने पर पहुंच गई है।
एटलस साइकिल्स (हरियाणा) लिमिटेड ने उत्तर प्रेदश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित अपने सबसे बड़े कारखाना पर एक नोटिस चस्पा किया है। कंपनी ने कहा है कि हम कई वर्षों से भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। हमारे सभी फंड खर्च हो गए हैं। अब हमारे पास कोई अन्य आय के स्रोत नहीं बचे हैं। यहां तक दैनिक खर्चों के लिए धन नहीं है। जबतक धन का प्रबंध नहीं हो जाता तबतक कच्चे माल भी नहीं खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि ऐसी स्थिति में हम कंपनी चलाने में असमर्थ हैं।
कर्मचारी यूनियन के नेता महेश कुमार ने कहा कि इस फैक्ट्री में एक हजार श्रमिक काम करते हैं। साहिबाद स्थिति एटलस का यह कारखाना 1989 से चल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले हर महीने कम से कम दो लाख साइकिल का निर्माण होता था। दो दिन पहले काम शुरू हुआ। कंपनी में साफ सफाई के बाद हमलोग आने लगे लेकिन आज अचानक यहां पर नोटिस दिखा। एक हजार श्रमिकों के परिवार पर रोजी रोटी का संकट आ गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
