भाजपा का अखिलेश सरकार के विरोध में 22 जून से 30 जून तक आन्दोलन चलाने का फैसला


ggftr54r54लखनऊ |   भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार की जनविरोधी कार्यो का विरोध करने के लिए 22 जून से 30 जून तक चरणबद्ध ढं़ग से आन्दोलन चलाने का फैसला किया है। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि चरणबद्ध ढ़ग से चलने वाले आन्दोलन के प्रथम चरण में तहसीलों पर धरना प्रर्दशन होगे, फिर जिला मुख्यालयों पर और 30 जून को लखनऊ में  सांसद गणों का धरना होगा।
श्री पाठक ने बताया कि किसानों  मुआवजे राज्य की खराब होती कानून व्यवस्था, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली से लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से परेशान होती जनता और खाद एवं बीज की कालाबाजारी सहित विभिन्न मुद्दों पर होने वाले इस आन्दोलन कार्यक्रम में 22 से 26 जून के बीच तहसीलों में धरना प्रदर्शन, 27 और 29 जून को जिला मुख्यालयों पर तथा 30 जून को राज्य की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के सभी सांसद धरना देगे।

Scroll To Top
Translate »