उ0प्र0 में अपराधी बेखौफ—–सुरेन्द्र राजपूत


ffgtr5r45rt565nलखनऊ| राजधानी सहित समूचे उत्तर प्रदेश में पिछले चैबीस घण्टों में घटित अपराधों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश को ‘‘अपराध प्रदेश’’ कहना ज्यादा तर्कसंगत होगा।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ‘‘सहारनपुर मंे बेखौफ अपराधियों ने 11लाख की लूट को अंजाम दिया, लखनऊ में मां-बेटी की हत्या कर अपराधी फरार हो गये, लखनऊ के ही चिनहट में महिला को बंधक बनाकर उससे लूट की गयी, राजधानी के ही हजरतगंज थाने में सिपाहियों द्वारा घूस के बंटवारे को लेकर दरोगा की पिटाई की गयी, बिजनौर में खनन माफिया ने वर्चस्व को लेकर तीन लोगों की हत्या की, आगरा में बेखौफ बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी।’’ यह ऐसी कुछ खबरे हैं जो उ0प्र0 की बिगड़ती कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रही हैं।
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उ0प्र0 में अपराधी बेखौफ हो गये हैं तथा अपराधियों को पकड़ने का तन्त्र उपयुक्त अधिकारियों के अभाव में लचर हो  गया है, जिसकी बानगी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने  को मिल  रही है,  जहां पिछले एक महीने से कोई एस0एस0पी0 तैनात ही नहीं है।
श्री राजपूत ने कहा कि वर्ष 2012 में जनता ने समाजवादी पार्टी और युवा मुख्यमंत्री को स्पष्ट जनादेश देकर प्रदेश को जंगलराज से मुक्ति पाने का सपना और विकास का सपना संजोया था जिसमें यह सरकार पूरी तरीके से विफल  साबित हो रही है।
श्री राजपूत ने  मांग की कि मुख्यमंत्री जी उपरोक्त आपराधिक  घटनाओं का संज्ञान लें और प्रदेश में कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर योग्य अधिकारियों को प्रशासन सौंपें, ताकि प्रदेश की जनता  प्रदेश के बेखौफ अपराधियों से मुक्ति पा सके।

Scroll To Top
Translate »