मुख्यमंत्री ने आगरा थीम पार्क परियोजना का क्रियान्वयन जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए


12065639_940259542676963_1891075641242758028_n
परियोजना का निर्माण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे किया जाएगा
 
थीम पार्क में पर्यटकों को इन्फोटेनमेन्ट के जरिये 
भारतीय इतिहास की रुचिपूर्ण तरीके से जानकारी मिलेगी
लखनऊ:    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आगरा थीम पार्क परियोजना का क्रियान्वयन जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिए सभी जरूरी स्वीकृतियां प्राप्त करते हुए परियोजना का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक बैठक में इस परियोजना के लिए अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा हो जाने पर आगरा आने वाले पर्यटकों को एक नया आकर्षण मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि आगरा थीम पार्क 1000 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। परियोजना की अनुमोनित लागत लगभग 10 हजार करोड़ रुपए है, जिसका पहला चरण लगभग 5 हजार करोड़ रुपए की धनराशि से पूरा कराया जाएगा। इस परियोजना को फिल्म अभिनेता श्री संजय खान की किंगडम कम्पनी तथा उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम द्वारा एक संयुक्त उपक्रम के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष तथा लगभग 10 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
परियोजना का निर्माण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के समीप स्थित होने के कारण नई दिल्ली और लखनऊ की यात्रा करने वाले लोग भी थीम पार्क का भ्रमण कर सकेंगे।
बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि आगरा थीम पार्क के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटकों को इन्फोटेनमेन्ट के जरिये सम्पूर्ण भारतीय इतिहास की रुचिपूर्ण तरीके से जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। इस योजना में 7 शहरों के माॅडल स्थापित किए जाएंगे, जिसका भ्रमण पर्यटक मोनो रेल के जरिये करेंगे। पर्यटक मोहनजोदड़ो तथा पाटलीपुत्र काल का भ्रमण करते हुए रामायण काल, महाभारत काल, गुप्त काल, मुगल काल तथा सन् 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम काल का भी भ्रमण करंेगे और उनके इतिहास के बारे में रूबरू हो सकेंगे।
परियोजना का स्वरूप डिज़्नी लैण्ड पर आधारित होगा। इसमें एक पंच सितारा होटल, स्मृति चिन्ह् एवं स्मारिकाएं बेचने वाली दुकानें भी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, ‘स्वयंवर’ नामक एक क्षेत्र भी होगा, जहां पर थीम आधारित विवाह समारोह सम्पन्न कराए जा सकेंगे।

Scroll To Top
Translate »