मुख्यमंत्री ने फोटो जर्नलिस्टों से किया आवास दिलाने का वादा


d8e225731591763cd54df08fb9ab96be_M

लखनऊ: उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शाह के नेतृत्व में शनिवार को एसोसिएशन के महामंत्री अशफाक अहमद,उपाध्यक्ष गोपी रस्तोगी,उपाध्यक्ष हेमंत सिंह,कोषाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी समेत कार्यकारणी के सभी सदस्य फोटोग्राफर्स ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की|

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से फोटो जर्नलिस्ट के लिए आवास उपलब्ध करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने मांग को जायज मानते हुए जल्द ही विधान सभा में प्रस्ताव पारित कराकर फोटो जर्नलिस्टो को मकान उपलब्ध करने का आश्वासन दिया !मुख्यमंत्री के इस आश्वाशन पर फोटो जर्नलिस्टो ने धन्यवाद किया |

इस अवसर पर कार्यकारणी सदस्य विशाल श्रीवास्तव,शैलेश गुप्ता,आशुतोष गुप्ता,रितेश यादव,जगत सिंह,फूलचन्द्र,सुशील सहाय मौजूद रहे साथ ही इन्द्रेश रस्तोगी,नन्द कुमार,राजीव भट्ट,रुपेश कुमार, विनय पाण्डेय,सुधांशु कुमार,एरिक थॉम्पसन,अर्जुन साहू,एसएम पारी,पंकज ओहरी,पवन कुमार,निराला त्रिपाठी,राज कुमार,प्रमोद शर्मा,दीप चन्द्र,दीपक गुप्ता समेत कई फोटो जर्नलिस्ट मौजूद रहे |


Scroll To Top
Translate »