पंजाब चुनावों में कांग्रेस के चाणक्य बनेंगे प्रशांत


 

9ebe0ee2ebf150b7860dc2643ca7f7fa_M

नई दिल्ली। साल 2014 लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के चुनाव रणनीतिकार और 2015 में बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के लिए काम करने वाले प्रशांत किशोर अब वर्ष 2017 की शुरूआत में पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस की मदद के लिए किशोर के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। पंजाब विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरूआत में होने हैं और बीते नौ वर्ष से सत्ता से बाहर कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के प्रयास में है।सूत्रों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस चुनावों की तैयारियों में किशोर के साथ संयुक्त रूप से चुनावों की रणनीति बनाएगी।


Scroll To Top
Translate »