मुंबई | वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में शानदार काम किया, लेकिन उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद सुधारों की प्रक्रिया ठहर गई। जेटली ने कल नीतिगत मोर्चे पर शिथिलता के लिए मनमोहन पर हमला बोला था।
जेटली ने कहा, ‘‘यदि ईमानदारी से कहा जाए तो वित्त मंत्री के रूप में सुधार शुरू कर मनमोहन ने शानदार काम किया। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद सुधारांे की प्रक्रिया रक गई।’’ वह यहां कल से शुरू हुए ‘मेक इन इंडिया वीक’ के मौके पर अलग से सीएनएन एशिया बिजनेस फोरम को आज यहां संबोधित कर रहे थे।
मनमोहन ने एक साक्षात्कार में नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार विपक्ष से बात नहीं कर रही और देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए उचित प्रयास नहीं कर रही है। उनके इस बयान पर कल जेटली ने मनमोहन को आड़े हाथ लिया था।
अपने फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा था कि संप्रग से राजग तक बदलाव को नीतिगत मोर्चे पर विफलता और वैश्विक उम्मीद की किरण के रूप में देखा जा सकता है। वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: विधेयक पर कांग्रेस का रख ‘वास्तविक राजनीति’ से प्रभावित है।
जेटली ने कहा कि संप्रग कार्यकाल में नीतियां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर बनती थीं, वहीं राजग सरकार में प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी इसे अंतिम रूप देते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

