आप सरकार का एक साल पूरा, बिजली-पानी के बिल माफ


arvind-702x336

नई दिल्ली |   दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए कई बडे ऐलान किये। उन्होंने कहा कि सरकार ने 30 नवंबर तक के सभी बिजली एवं पानी के बिल माफ कर दिये है। पानी के बिल पूरी तरह मांग कर दिये गये है जबकि 30 नवंबर 2015 तक के बिजली के बिल में भी राहत दी गई है। ए और बी ग्रेड के लोगों को 25% और सी ग्रेड के लोगों का 50% बिजली का बिल माफ कर दिया है। बाकी की सभी श्रेणियों के लिए बिजली का पूरा बिल माफ कर दिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि लेकिन अब सभी को पानी के मीटर लगवाने पड़ेंगे। लोग जल बोर्ड के एक एप के जरिए स्वयं अपने मीटर की रीडिंग ले सकेंगे। इससे आने वाले समय में फर्जी बिलों का सिलसिला बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने वादे के अनुसार सरकार 31 दिसंबर 2017 तक दिल्ली की सभी ऐसी 268 कॉलेानियों में पानी पहुंचा देगी जहां अभी तक पानी नही पहुंचा है। यह पानी आरओ की तरह स्वच्छ होगा। उन्होंने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने के अपने फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इससे अब लोग पानी बचाने लगे हैं और इससे जल बोर्ड को 176 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के ऊपर माफिया का कब्जा हो गया है। सीधा टूटी में से पीने का पानी आना चाहिए। इसके लिए जल बोर्ड लैबोरेटरी बनाने पर काम कर रही है।


Scroll To Top
Translate »