महाराष्ट्र सरकार लाएगी अपना ‘महा वालेट’, इससे पेमेंट करने पर मिलेगा डिस्काउंट


 

 

maharashtra-government-has-decided-to-bring-his-wallet-general-it-will-make-payment-on-discount-news-in-hindi-165486

नागपुर. नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ा देने में जुटी है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी आम जनता से ई वालेट के जरिए जनता से अधिक से अधिक पेमेंट करने की अपील कर रहे हैं. पीएम मोदी की इस अपील के बाद अब महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र की जनता के लिए ‘महा वालेट’ लाने जा रही है, इस ‘महा वालेट’ को सरकार अगले 6 महीने में लॉन्च कर देगी.

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि उन्होंने सूचना तकनीक विभाग से इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है. प्रस्ताव के अधार पर यह रिपोर्ट तैयार की जाएगी. उन्होंने 15 दिनों के अन्दर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है. महाराष्ट्र सरकार सुनिश्चित करना चाहती हैं कि “महा वैलेट ” की यह व्यवस्था छोटे विक्रेताओं, किसानों और नगद पैसे का इस्तेमाल करने वाले लोगों की मदद कर सके.

साथ ही इसके उपयोग पर उपभोक्ता को डिस्काउंट देने की भी तैयारी है. वित्तमंत्री ने कहा है की ‘महा वालेट’ एक सुरक्षित ई सेवा होगी, इसके इस्तेमाल से लोगों के पैसे सुरक्षित रहेंगे. खास बात ये है की ये ‘महा वालेट’ को ऐसे तैयार किया जा रहा है की स्मार्ट फ़ोन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के अलावा बिना इंटरनेट के भी उपयोग किया जा सकेगा.

कैसे काम करेगा महा वालेट…

– देश में किसी राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार का ई वालेट पहली बार लाया जा रहा है. सरकार के मुताबिक इसमें लोगों को पैसा सुरक्षित रहेगा.

– यह ई वालेट पेटीएम की तरह ही काम करेगा. इसमें से डेबिट, क्रेडिट और आधार कार्ड के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे.

लोगों की परेशानी होगी कम…

– नोटबंदी के चलते पैसे निकलने बैंक और एटीएम सेंटरों में लोगों की भीड़ जुट रही है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है.

– कैशलेस सिस्टम का यूज करने वाले लोग काफी कम हैं, इस सिस्टम को लेकर जागरुकता निर्माकरना महत्वपूर्ण हैं.

– इसलिए एकैशलेस सिस्टम को बढ़ावा मिलने एवं लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.


Scroll To Top
Translate »