मुंबई। एनआरआई के साथ मारपीट मामले में मुंबई की एक अदालत में अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ आरोप तय हो जाने के बाद सरकार उनसे पद्म श्री अवॉर्ड वापस ले सकती है।
आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल ने गृह मंत्रालय से सैफ की शिकायत की थी और उनसे पद्मश्री अवॉर्ड वापस लिए जाने की मांग की थी।
अग्रवाल ने कहा था कि एक रेस्तरां में कारोबारी के साथ मारपीट मामले में सैफ के खिलाफ आरोप तय किए गए है, ऐसे में उनसे यह पुरस्कार छिन लिया जाना चाहिए।
शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी के लिए आरटीआई की अर्जी के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा कि मामले पर विचार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सैफ को साल 2010 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
https://rashtriyadinmaan.com
