
lucknow |अयोध्या धार्मिक नगरी में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की गयी हैं. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होंगे. धार्मिक नगरी में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की गयी हैं. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होंगे. प्रदेश सरकार ने भव्य दीपोत्सव की तैयारियां की हैं. प्रशासन ने कई खास इंतजाम किए हैं. दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा.
दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे. बता दें कि शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी. इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी 18 अक्टूबर सुबह सात बजे कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक निकाली जाने वाली हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भगवान राम के आगमन को दर्शाते हुए साकेत महाविद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी. जहां राज्यपाल और सीएम योगी भी रामकथा पार्क हिस्सा लेंगे. इसके बाद सीएम शोभायात्रा में शामिल होने के बाद योगी अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त बिजली कनेक्शन संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, साथ ही बच्चों को नए कपड़े और मिठाई भी बाटेंगे. इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री शाम को राम कथा पार्क से सरयू तट के नया घाट जायेंगे. दोनों की मौजूदगी में शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी. इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा.
इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे, जहां पर विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा. रामचरित मानस की कथा के अनुसार भगवान राम लंका में फतह के बाद पुष्पक विमान के अयोध्या लौटे थे. इस दृश्य को कलयुग में दर्शाने के लिए खास हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया गया है. फैजाबाद हवाई पट्टी से राम-लक्ष्मण और सीता हेलिकॉप्टर में बैठकर अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाइक उनकी अगवानी करेंगे. या यूं कहें कि सीएम और राज्यपाल भरत का रोल निभाएंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
