सिंधु, मैं तुम्हारा फैन हो गया- सुपरस्टार रजनीकांत का यह ट्वीट हुआ वायरल, 11,000 से ज्यादा रीट्वीट


 

rajinikanth-pv-sindhu_640x480_51471624881

नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जिस तरह का जुझारू खेल दिखाया, सारा देश ही उनका कायल हो गया. बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु यूं तो स्पैनिश खिलाड़ी कैरोलीन मरीन से बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार गईं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन उनके इस प्रदर्शन की दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने खूब तारीफ की.

रजनीकांत ने सिंधु की इस सफलता को सलाम करते हुए कहा कि वह उनके फैन हो गए. जिस सुपरस्टार को उनके करोड़ों फैन ‘भगवान’ मानते हों, वह खुद को किसी का फैन बताए, तो ट्विटर पर प्रतिक्रिया आनी ही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. उनके इस ट्वीट को  21,000 लोगों ने लाइक और 11,000 से ज्यादा रीट्वीट किया है.


Scroll To Top
Translate »