
करीब दो महीने की चुनावी भागदौड़ के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की समीक्षा की। यूपीडा के सीइओ अवनीश अवस्थी ने बैठक में बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस में 42 प्रतिशत से अधिक दूरी में मिट्टी बिछाने का काम पूरा हो गया है। अभी 175 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण न होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने सभी एक्सप्रेस-वे से जुड़े जिलाधिकारियों को 30 जून तक जमीन अधिग्रहीत कर यूपीडा को सौंपने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिज और स्ट्रक्चर का काम तेजी से पूरा करें और एक्सप्रेस-वे पर कहीं दिक्कत हो तो उसका उचित समाधान करें। बैठक में मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
