योगी के मंत्रीमंडल में जो सांसद है, वे अपनी प्रगति का ब्यौरा दें: अखिलेश यादव


04-1423054806-akhilesh-yadav-up-cm

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में हारने के बाद भी समाजवादी पार्टी लगातार एक आदर्श विपक्ष की भूमिका निभा रही है। योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सपा लगातार उसकी नाकामी को जनता के सामने लाने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड किसी को समझ नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा ने अपनी एक भी मौलिक विकास की योजना की जानकारी नहीं दी है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किये किसी वादे को पूरा नहीं किया है। पीएम मोदी की केंद्र सरकार के तीन सालो पर भी अखिलेश ने निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार भी अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी है। इन दोनों ही सरकारों से जनता अब त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्या पर भी निशाना साधते हुए बयान दिया। अखिलेश ने कहा कि योगी के मंत्रीमंडल में जो सांसद है, वे अपनी प्रगति का ब्यौरा दें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन की यात्रा पर गये हुए है।


Scroll To Top
Translate »