
संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब 7वें स्थान के साथ ही वैश्विक महामारी के केंद्र चीन को काफी पीछे छोड़ चुका है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां 18 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में 18,61,474 संक्रमित है और 1,06,990 की मौत हो चुकी है। इनमें से 6,15,654 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
ब्राजील में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है और यह कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। देश में संक्रमितों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। यहां अब तक 5,29,405 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 30,046 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं इलाज के बाद 2,11,080 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
