आगामी 10 दिन के अन्दर कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय का भुगतान न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई : आशाीष कुमार गोयल


eerrrrrfff44eeeerd43w5r4 (28)
कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय के भुगतान हेतु धनराशि बेसिक
 शिक्षा कार्यालयों में उपलब्ध: सचिव, बेसिक शिक्षा
लखनऊ:  सचिव बेसिक शिक्षा  आशीष कुमार गोयल ने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि आगामी 10 दिन के अन्दर सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपदवार कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय का वितरण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराकर आख्या उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा है कि जनपदवार कार्यरत शिक्षामित्रों की संख्या के आधार पर सम्बन्धित जनपदों को शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान कराने हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
श्री गोयल ने यह निर्देश प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आज पत्र भेजकर दिये हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी 10 दिन के अन्दर कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय का भुगतान न किये जाने पर सम्बन्धित बेसिक शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Scroll To Top
Translate »